Advertisements

कृषि विभाग में 38वर्षों तक सेवा कर कृषि प्रसार अधिकारी से सेवानिवृत रंगीराम भट्टी का निधन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

स्व. रंगीराम भट्टी नारग वार्ड से वर्ष 2010 -15 तक रहे बीडीसी सदस्य, 2018 में लड़ चुके हैं पच्छाद क्षेत्र से विधान सभा चुनाव

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

उपमंडल पच्छाद की उप तहसील नारग के अजगा मैली गांव से संबंध रखने वाले पूर्व में कर्मचारी नेता रहे रंगी राम भट्टी 31दिसंबर 2024 को इस दुनिया को अलविदा कर गए। वह अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी व तीन बेटे तथा दो बेटियों को छोड़ कर इस दुनिया से अलविदा हुए। उनके अकस्मात जाने से समस्त भट्टी परिवार शोकाकुल है। स्व.रंगी राम भट्टी अत्यधिक मिलनसार, मृदुभाषी, प्रतिभाशाली, लग्नशील व सहनशील प्रवृति के इंसान थे। उनके निधन से जहां परिवार जन स्तब्ध है वहीं समस्त भट्टी परिवार आहत है। जैसे ही उनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ क्षेत्र में शोक की लहर उमड़ पड़ी। स्व. भट्टी को जानने वाले वह सभी जन आहत में हैं जो उनकी उत्कृष्टता व सहिर्द्यता के बारे में जानते थे।

आपको बता दें कि स्व.रंगी राम भट्टी ने हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि विभाग में कृषि प्रसार अधिकारी के तौर पर सोलन व सिरमौर जिले के विभिन्न जगहों में अपनी सेवाएं दी। उनका हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग में 38वर्षों का कार्यकाल रहा। इस दौरान उनकी उत्कृष्टता के चलते एक अलग छवी थीऔर लोग उनसे काफी प्रभावित रहते थे। सेवा निवृत्ति के बाद उनकी समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुवे लोगों की प्रेरणा पाकर नारग वार्ड से वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य चुनाव जीतकर अपने वार्ड में विकास को गति प्रदान की। उन्होंने पच्छाद विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 2018 में विधान सभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में वह जीत हासिल नहीं कर सके थे।

सामाजिक क्षेत्र में भी रंगी राम भट्टी की दलित नेता के तौर पर एक अलग छवी थी। वह सरकारी सेवा के दौरान वर्ष 2008में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सरकारी कर्मचारी कल्याण महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष रहे। वह इस दौरान वर्ष 2005 से वर्तमान तक हिमाचल प्रदेश रविदास महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!