September 17, 2024 12:45 am

Advertisements

एक दिन में देश में 1 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल कर भाजपा की ली सदस्यता – बिंदल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

बिंदल बोले हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं – हम आचार, विचार और संस्कार में भी लोकतंत्र को स्वीकार करते हैं

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बना कर इस अभियान का किया शुभारंभ

नेशन फर्स्ट ही हमारा कंसेप्ट : जयराम

समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज गयटी थिएटर से प्रदेश व्यापी ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बना कर इस अभियान का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रथम सदस्य बनाया गया।

जयराम ठाकुर और डॉ राजीव बिंदल ने पार्टी के टोल फ्री नंबर – 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। इसके बाद, पार्टी के अन्य नेताओं ने भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता अभियान के सदस्य बने।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सदस्यता दिलवाई।

बिंदल में बताया की एक दिन में देश में 1 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल कर भाजपा को सदस्यता ली।

डॉ राजीव बिंदल ने बताया की प्रदेश के आम नागरिक टोल फ्री नंबर, नमो एप, भाजपा की वेबसाईट से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। हमारी पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारी कठिनाइयों का सामना किया है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने इसे आज इस महान मुकाम पर पहुंचाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की है।

उन्होंने कहा की हम आलोचनाओं को झेलते हुए आगे बढ़े हैं लेकिन हम निरंतर राष्ट्र प्रथम की भावना पर डटे रहे, उसी पर आगे बढ़ते रहे। भाजपा एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपना विस्तार कर रही है। यही पार्टी को जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है। उन्होंने कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है।

भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है और आंतरिक लोकतंत्र निरंतर उसमें नहीं पनपता, तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों में हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार है। हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है, हमारे परिवार में शादी करके कोई बहू आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है, वो आनंद, भाजपा में जब कोई नया सदस्य बनता है तो परिवार के विस्तार का आनंद होता है। इसलिए ये सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी।

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे परिवार का विस्तार है। हमारी भावनाएं देशभक्ति से प्रेरित है, मां भारती के लिए 140 करोड़ देशवासियों के लिए। बिंदल ने कहा कि भाजपा यहाँ तक ऐसे ही नहीं पहुंची है। इसे यहाँ तक पहुंचाने में कई पीढ़ियां खप गईं। मैं जब राजनीति में नहीं था, तो जनसंघ के जमाने में बढ़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर जब दीपक (तब चुनाव चिह्न यही हुआ करता था) पेंट किया करते थे तो कई राजनीतिक दलों के नेता अपने भाषणों में मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता है। हम वो लोग हैं, जिन्होंने श्रद्धा से दीवारों पर कमल पेंट किया, क्योंकि विश्वास था कि दीवारों पर पेंट किया कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं – हम आचार, विचार और संस्कार में भी लोकतंत्र को स्वीकार करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि आज भी कुछ राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संसद में जब हमारे दो सदस्य हुआ करते थे तब “हम दो, हमारे दो” कह कर हमारा मजाक उड़ाया जाता था। एक समय, हमारे कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि भाजपा का कार्यकर्ता हो जनसंघ का उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा पैर जेल में होता है। रेल में इसलिए क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा प्रवास करता रहता था और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सत्ता पर बैठे हुए लोगों के सामने संघर्ष करता था। और, जेल में इसलिए क्योंकि तब सत्ताधारी एक जुलूस भी नहीं निकालने देते थे। वे हमें जेल में डाल देते थे। इसलिए कभी जेल तो कभी बाहर। हम ऐसे सत्ताधारियों के जुल्म सहकर यहां तक पहुंचे हैं। हमने ये सब झेला क्योंकि ‘नेशन फर्स्ट’ ही हमारा कंसेप्ट था। लोक सभा एवं विधान सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान किये जाने का जिक्र करते हुए जयराम ने कहा कि ये जो सदस्यता अभियान होगा, जो संगठन की संरचना होगी, उसी कालखंड में विधानसभाओं और लोकसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया होगा। महिलाओं के लिए अगर ये 33 प्रतिशत आरक्षण इसी कालखंड में आने वाला है तो सदस्यता अभियान में वैसे सभी लोगों को जोड़ना चाहिए जो पार्टी के लिए अधिकतम महिलाओं को विजयी बनाकर एमएलए, एमपी बना सके।

जयराम ने कहा कि कभी देश के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव के रूप में जाना जाता था। इससे नकारात्मकता झलकती थी लेकिन हमने तय किया कि ये आखिरी गांव नहीं बल्कि देश के पहले गांव हैं। हमें इन गांवों में एक विशेष इकाई बनाकर सदस्यता अभियान चलाना चाहिए और पूरे गांव को भाजपा का सदस्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे-ऐसे इलाके हैं, जहां व्यवस्थाएं इतने सालों के बाद भी पहुंच नहीं पाई थी।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!