Advertisements

Sirmour News: महिलाएं आपस में प्रतिस्पर्दा न रख कर एक दुसरे की सहयोगी बने – डॉ. प्रियंका चन्द्रा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ. प्रियंका चन्द्रा की अध्यक्षता में सराहाँ में मनाया गया खंड स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
डॉ. प्रियंका चन्द्रा की अध्यक्षता में सराहाँ में मनाया गया खंड स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

डॉ. प्रियंका चन्द्रा की अध्यक्षता में सराहाँ में मनाया गया खंड स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहाँ में खंड स्तरीय कार्यकम आयोजित हुआ जिसमें उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने बतौर मुख्य अतिथि तथा उपनिदेशक कृषि डॉ राजकुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।

महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने कहा कि यदि महिलाएं आपस में प्रतिस्पर्धा ना रख कर एक दुसरे को सहयोग कर आगे बढ़ेंगी तभी वः सशक्त हो सकती है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, खेलकूद व प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को विकसित करने में अपना योगदान दे रही है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमेशा ही महिलाओं के संघर्ष की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “एक्सेलरेट एक्शन” रखी गई है यह थीम महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से प्रगति करने की अपील करती है और महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ समान अवसर प्रदान करने और भेदभाव समाप्त करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि हम महिलाएं देश की आधी आबादी है महिलाओं के शिक्षित, स्वस्थ व सशक्त होने से ही हमारा देश उन्नति करेगा। हमारे देश में नारी को पूजनीय माना गया है ऐसी हमारी परंपरा प्राचीन समय से रही है धीरे-धीरे समाज में आई कुरीतियों से महिला का स्तर कम होता गया,परंतु आज प्रत्येक महिला को पुरूषो के समान अधिकार व सम्मान प्राप्त हो रहा है।

उन्होने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण का दौर है सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण का एक ऐसा ही उदाहरण उनके उपमंडल पच्छाद की पंचायत बागपशोग में निर्मित शी-हाट की महिलाओं ने प्रस्तुत किया है। इस शी-हाट से सिरमौर को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है।

उन्होने समाज में ऐसे वातावरण को तैयार करने पर बल दिया जिसमें महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वागत संबोधन करते हुए विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व विशेष कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान कि धर्मपत्नी रेखा चौहान ने महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में अवगत कराया तथा एक कविता के माध्यम से महिला सश्क्तिकर्ण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहो ने स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई।

इस अवसर पर विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वंय सहायता समूह की महिलाओं व आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकम भी प्रस्तुत किए। बाल विकास अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विभाग से पच्छाद खंड की तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और चार सहायिकाओं को सेवानिवृति अवसर पर सम्मानित किया गया। उसके साथ सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सात सहायिकाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बीडीसी सराहाँ शकुन्तला देवी तथा पंचायत प्रधान कथाड दिपिका एवं गैर सरकारी संस्था “एट इंडिया” कुइल बसाहाँ को आंगनबाड़ी केन्द्रों में मूल सुविधाएँ जैसे वाटर कुल्लर, कुर्सी मेज, दरियां तथा आधुनिकीकरण जैसे समार्ट टीवी इत्यादि प्रदान करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें –
Sirmour News: महिलाओं के शिक्षित, स्वस्थ व सशक्त होने से देश होगा उन्नत – डॉ. प्रियंका चन्द्रा
Himachal News: शिमला शहर में अण्डरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स पर 146 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!