समाचार दृष्टि ब्यूरो /सराहाँ,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उपमंडल मुख्यालय सराहाँ में दिव्यांग सहायक उपकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
शनिवार को उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहाँ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जंजघर में दिव्यांग सहायक उपकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार एवं कार्यकारी एस.डी.एम.प्रवीण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस कार्यक्रम में एलिमको कंपनी मोहाली की तरफ से 26 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी. पी. चेयर, ट्राई साइकिल, इलैक्ट्रिक साइकिल, क्रचर, बैसाखी, सुनने की मशीन, आर्टीफिशियल हाथ, कैफों शूज आदि विभिन्न सहायक उपकरण वितरण किए।
तहसील कल्याण अधिकारी पच्छाद गोविन्द शर्मा ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय सराहाँ के जंजघर में दिव्यांग सहायक उपकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 26 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व प्रथम चरण में 6 दिसम्बर 2023 को सराहाँ के जंजघर में दिव्यांगजनों हेतु सहायता उपकरण कृत्रिम अंग के आंकलन हेतु भी शिविर आयोजित किया गया था जिसमे 26 दिव्याग जनों को चयनित किया गया था।