March 28, 2024 5:13 pm

Advertisements

शोक संदेश : नहीं रहे निर्माण घर परवाणू के राजेश मोहन शर्मा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

पंचकूला के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई मृत्यु

सराहां में ली थी प्रारंभिक शिक्षा, प्रेस क्लब पच्छाद ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां

परवाणू स्थित इम्पैक्ट एंटरप्राइजेज (निर्माण घर) में सेवाएं दे रहे राजेश मोहन शर्मा दुनिया को अलविदा कह गए हैं। कैंसर से पीड़ित दिवंगत का ईलाज पंचकूला के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह प्रेस क्लब पच्छाद के मुख्य संरक्षक व यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन के साला थे।

राजेश मोहन शर्मा का मंगलवार प्रातः आकस्मिक निधन होने पर प्रेस क्लब पच्छाद के अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष आरडी पराशर, सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सलाहकार राजन पुंडीर, अंकुश चौहान, अशोक चौहान, विकास वर्मा सहित क्लब के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट कर अपनी सम्वेदनाएं प्रकट की हैं।

गौरतलब है कि दिवंगत राजेश मोहन शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा सराहां में हुई। उन्होंने 1985-86 में यहां से मिडिल पास किया। उनके पिता जगमोहन शर्मा यहां वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर थे। 48 वर्षीय राजेश मोहन बहुत ही मिलन सार, खुश मिजाज व नेक दिल इंसान थे। वह हमेशा जरूरतमन्दों की मदद करने के लिए तत्पर रहते थे।

वह परवाणू में इम्पैक्ट इंटरप्राइजेज, निर्माण घर में कार्यरत थे। सम्पूर्ण हिमाचल में न केवल हार्डवेयर के डीलरो से बल्कि व्यापार जगत में भी उनकी अच्छी पेठ थी। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे जिसका उपचार पंचकूला के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां ऑपरेशन के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार उनके पिंजौर स्थित आवास पर दोपहर बाद 2 बजे किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates