March 29, 2024 3:27 am

Advertisements

रुमित ठाकुर नवहजारों युवाओं के बीच पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग में किया देवभूमि जनहित पार्टी का विधिवत ऐलान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

रुमीत सिंह ने भाषण में कह दी यह बड़ी बात
जोश और अंहकार से बोले सरकार क्या स्वयं यमराज भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता,

सभी वर्गों को साथ लेकर सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, पार्टी बनेगी हर वर्ग की आवाज

आरक्षित पच्छाद व श्री रेणुका जी सीट पर हर हाल में जीत का लिया संकल्प,

रुमीत सिंह ठाकुर व मदन सिंह ठाकुर किसी भी सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नारग

हिमाचल प्रदेश में देवभूमि जनहित पार्टी भाजपा, कांग्रेस व अपने आपको हिमाचल में तीसरा विकल्प देखने वाली आम आदमी पार्टी को उखाड़ कर बाहर फेंकेगी। देवभूमि जनहित पार्टी सभी वर्ग के साथ सभी को एक समान अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेगी। यह बात जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के नारग में जनसभा को संबोधित करते हुए देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कही।

रुमित ने कहा कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई बुलंद करने के लिए खड़े हुए हैं। स्वर्ण समाज ने 10 दिसंबर 2021 को धर्मशाला में सत्ताधारी दल को अपनी ताकत का एहसास करवाया तथा उसके बाद भी सवर्ण आयोग के गठन को लेकर मात्र आश्वासन ही मिले। किसी को क्या मिला, इससे हमें कोई सरोकार नहीं है। लेकिन सवर्ण समाज को क्या मिला, यह सबसे बड़ा प्रश्न है।

जनसभा को संबोधित करते हुए रुमित ठाकुर ने कहा कि वह क्षेत्रीय राम व कृष्ण के वंशज हैं। वह अत्याचार ना करेंगे, ना करने देंगे। वह प्रदेश के सब लोगों के लिए लड़ रहे हैं। अगर स्वर्ण समाज के हितों के लिए राजनीतिक मैदान ही रणभूमि है, तो वह इस रणभूमि में उतरने को तैयार हैं। हमारे पूर्वजों ने भी धर्म की रक्षा के लिए अपनी गर्दने कटवाई हैं।

उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। देव भूमि क्षेत्रीय संगठन व देवभूमि स्वर्ण संगठन द्वारा जो देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी उन्हें दी गई है, वह उसे पूरी तरह से निभाएंगे।

रुमित ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में देवभूमि जनहित पार्टी अपने प्रत्याशियों को खड़े करेंगी। इसके साथ ही रुमित ठाकुर व देवभूमि स्वर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव लड़वाएंगे। पंडाल में बैठे जनता से मांग की कि पच्छाद विधानसभा व श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में वह जिस भी आरक्षित व्यक्ति को चुनाव में उतारेंगे, वह जीतना चाहिए।

भाजपा व कांग्रेस पर बरसते हुए रुमित ने कहा कि 24 दिन तक जब वह जेल में बंद थे। तो भाजपा कांग्रेस के विधायकों में से कोई भी उनके साथ खड़ा होने नहीं आया। सभी पीठ दिखा कर भाग गए। 24 दिनों की प्रताड़ना प्रदेश में नया इतिहास लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि 51 सालों के बाद स्वर्ण समाज ने हिमाचल में क्रांति लाई है। चुनाव में केवल 6 महीने का समय रह गया है। देवभूमि जनहित पार्टी को हर घर से अपने आप को जोड़ना है। रुमित ने कहा कि जब स्वर्ण समाज के लोगों के धरना, प्रदर्शन व रेलिया होती थी। तो भाजपा सरकार ने धारा 144 लगा दी थी। अब प्रत्येक घर में कांग्रेस-भाजपा के लिए धारा 144 लगनी चाहिए। ताकि उन्हें भी मालूम हो कि इसका कैसा असर होता है।

रुमित ठाकुर ने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में देवभूमि चयनित पार्टी की सरकार बनती है तो वह हिमाचल प्रदेश के सभी पूर्व विधायकों की पेंशन बंद करेंगे तथा देवभूमि जनहित पार्टी का कोई भी विधायक पेंशन नहीं लेगा। इसके साथ ही एनपीएस ओर ओपीएस कर्मचारियों की पेंशन भी बहाल की जाएगी।

हिमाचल के लोग मेहनती हैं तथा उन्हें कुछ भी फ्री लेने की आदत नहीं है। यदि देवभूमि जनहित पार्टी की सरकार बनती है, तो प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा को मुक्त किया जाएगा। जब वह 24 दिन तक जेल में रहे तो भाजपा व कांग्रेस के हिमाचल में 12000 लोगों ने भाजपा कांग्रेस छोड़कर देवभूमि जनहित संगठन की सदस्य को अपनाया है, जिनका वह स्वागत करते हैं।

देवभूमि जनहित पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल के लोगों को सीमेंट का बैग फीस 465 की जगह 265 रुपए में मिलेगा। हिमाचल में लगे निजी उद्योगों में 85 प्रतिशत हिमाचल के लोगों को रोजगार दिलाया जाएगा। पांच लाख से नीचे आय वाले प्रत्येक परिवार को 3000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक पेंशन दी जाएगी।

जिला सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातिय दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे, एचआरटीसी की मांगों को पूरा किया जाएगा, किसानों के लिए एक समान योजना लागू की जाएगी। जाति के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा, आर्थिक आधार पर आरक्षण होगा।

अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर रुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बाद आजकल एक और झूठा देश प्रेम दिखाने वाला व्यक्ति आ रहा है, उसे हिमाचल प्रदेश में नहीं आने दिया जाएगा। अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए प्रदेश के लोगों को हर समस्या को सुलझा लिया जाएगा। प्रदेश के लोगों को आंदोलन की और नहीं धकेला जाएगा।

इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए देवभूमि स्वर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने देवभूमि जनहित पार्टी बनाने की अधिकारिक घोषणा की तथा रुमित ठाकुर को देवभूमि जनहित पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा तथा सोमवार से पार्टी को पंजीकृत कराने के लिए दस्तावेज चुनाव आयोग के कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates