April 25, 2024 6:37 pm

Advertisements

हिमाचल कैबिनेट ने नई पालिसी को प्रदान की मंजूरी, एनटीटी शिक्षक भर्ती का रास्ता हुआ साफ

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

हिमाचल में प्री प्राइमरी स्कूलों में भरे जाएंगे 4700 पद, मिलेगा 9000 मासिक मानदेय

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की कैबिनेट ने एनटीटी भर्ती पालिसी को अपनी मंजूरी दे दी है। प्रदेश शिक्षा विभाग अब 4700 शिक्षकों की भर्ती करेगा जिन्हें 9000 का मासिक मानदेय दिया जाएगा। इससे हिमाचल प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्रदेश में जल्द एनटीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

बता दें कि दो साल से अटके इस महत्वपूर्ण मसले का सरकार ने हल अब निकाल लिया है। इसे लेकर डिप्लोमा धारक महिलाओं का सरकार पर दबाव बरकरार था। प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों का भी पूरा ख्याल रखा है। अब एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स धारक को भी शिक्षक भर्ती का मौका दिया जाएगा। स्वीकृत पॉलिसी के तहत उसे ब्रिज कोर्स करना होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने एनटीटी पॉलिसी को स्वीकृति प्रदान की। प्रदेश सरकार का यह कदम प्राइवेट स्कूलों से प्रतिस्पर्धा के तौर पर देखा जा रहा है। सरकारी स्कूलों में ही प्राइवेट के स्तर की शिक्षा व्यवस्था व ढांचा सुदृढ़ किया जाए। सरकार विधानसभा चुनाव से पहले इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates