March 28, 2024 3:01 pm

Advertisements

झटके पे झटका – प्रदेशाध्यक्ष व महासचिव के बाद आम आदमी पार्टी की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष भी भाजपा में शामिल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

हिमाचल में आम आदमी पार्टी को झटके पे झटके दे रहे अनुराग ठाकुर, अब महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन पदाधिकारियों ने छोड़ा झाड़ू का साथ

पंजाब के बाद हिमाचल में सरकार बनाने का AAP का सपना कैसे होगा पूरा, संगठन बचाना हुआ मुश्किल

समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंडी रोड शो में ऐसा क्या किया की उसके बाद पार्टी का संगठन ही बिखर गया। पहले प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव व ऊना जिलाध्यक्ष भाजपामयी हो गए ओर अब पार्टी का महिला विंग भाजपा में शामिल हो गया। पंजाब में सरकार बनाकर हिमाचल के पहाड़ चढ़ने का सपना देख रहे केजरीवाल को भाजपा झटके पे झटका दे रही है।

हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस सब के सूत्रधार बने। अनुराग ठाकुर केजरीवाल की आप को झटके पे झटके दिए जा रहे हैं। प्रदेश दौरे से दिल्ली लौटते ही उन्होंने आप को यह बड़ा झटका दिया है।

बता दें कि हिमाचल आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता ने पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली। यही नहीं उद्योग विंग के प्रदेशाध्यक्ष डीके त्यागी व सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने भी आप को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता,उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डी॰के॰ त्यागी,प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरूण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख तथा हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates