Advertisements

सराहां सिविल अस्पताल को 100 बेडेड व पदों को सृजित करने की नोटिफिकेशन का इंतजार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 10 माह पूर्व सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड करने व चिकित्सकों व स्टाफ के पद भरने की थी घोषणा

500 चिकित्सों के पद भरने का आज की केबिनेट में निर्णय, लेकिन सराहां सिविल अस्पताल को 100 बेडेड के लिए पद सृजित करने की अभी तक कोई भी निर्णय नही
सिविल अस्पताल सराहां में एक बेड पर है दो दो मरीज

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास के दावे कर रही है। यह दावे जिला सिरमौर में खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि 10 माह पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में 3 सितंबर 2021 को जनसभा में सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड का करने, उसके अनुसार चिकित्सकों व स्टाफ के पद भरने की घोषणा की थी। मगर 10 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह घोषणा मात्र घोषणा रह गई है।

सिविल अस्पताल सराहां में 40 पंचायतों के अलावा पडोसी राज्य हरियाणा के सैकड़ों लोग जो कि हिमाचल सीमा से सटे हैं हर रोज इलाज के लिए आते हैं। मगर यहां पर चिकित्सकों व स्टाफ की भारी कमी के चलते लोगों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इन दिनों आलम यह है कि सिविल अस्पताल में एक बेड पर दो दो मरीज हैं। जिसके चलते मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा जल्द परवान चढ़ेगी। मगर 10 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह घोषणा मात्र कोरी ही साबित हो रही है।

इस घोषणा को पूरा करने के लिए 7 अप्रैल 2022 को कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था, मगर उसमें केवल अस्पताल को ही 100 बैड करने का प्रस्ताव था। जबकि वहां पर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के पद सृजित करने की कोई भी प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं आया।

दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इसकी कोई भी अधिसूचना जारी हुई ना ही स्टाफ और चिकित्सकों के पद सृजित होने का मामला दोबारा से कैबिनेट में गया। जिसके चलते लोगों में अब सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

बता दें कि जिला सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई व श्रीरेणुकाजी में जो घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। वह कैबिनेट से मंजूर होकर उनकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। मगर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां उपमंडल की कुछ बड़ी घोषनाएँ अभी भी पूरा होने का इंतजार कर रही हैं।

गौर हो कि पच्छाद उपमंडल की 34 पंचायतों के अतिरिक्त 2 पंचायतें नाहन विधानसभा क्षेत्र के 2 पंचायतें श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तथा दो पंचायतें हरियाणा के मोरनी विकास खंड के लोग सिविल अस्पताल सराहां में इलाज के लिए आते हैं।

इस संदर्भ में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड कि अधिसूचना और उसके अनुसार चिकित्सकों तथा स्टाफ के पद सृजित करवाने का आग्रह करेंगी ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!