March 28, 2024 5:11 pm

Advertisements

जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 190 करोड़ की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के विरूद्ध लड़ाई में देश का सफलतापूर्वक किया नेतृत्व किया

समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला

रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के परागपुर के नक्की खड्ड में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ये घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला की जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 190 करोड़ रुपये की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परागपुर को मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागरिक अस्पताल गरली में चिकित्सकों के अतिरिक्त पदों के सृजन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथरा में विज्ञान कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुहना में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के विरूद्ध लड़ाई में देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि देश में विश्व के सबसे बड़े निःशुल्क टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाओं से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर, सहारा योजना, शगुन जैसी योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस के नेता प्रदेश में हो रहे विकास को पचा नहींे पा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कार्याकाल के दौरान देश की जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान सभी कल्याणकारी नीतियों और विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहंुचाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमार मरीज के परिवार के लिए सहारा योजना वरदान साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत ऐसे परिवारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस ने 50 साल सत्ता में रहने के बावजूद समाज के ऐसे वर्गोें के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना से प्रदेश के युवा नौकरी के पीछे भागने के बजाय नौकरी प्रदाता बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट और इस वर्ष जुलाई से प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश सरकार के इन निर्णयों का विरोध कर रहे हैं जो इन नेताओं दोहरे चेहरे को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 125 यूनिट से कम बिजली खपत पर उपभोक्ताओं से जीरो बिल लिया जाएगा जिससे राज्य के 15 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के संकटकाल के दौरान प्रदेशवासियों के पूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस महामारी के दौरान अपने आलाकमान को प्रदेश के लोगांे को मास्क, भोजन पैकेट और सैनेटाइजर उपलब्ध करवाने में खर्च की गई 12 करोड़ रुपये की राशि का बिल दिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय भी हास्यप्रद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि कई नेता पार्टी छोड़ने वाले थे।

मुख्यमंत्री को उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह द्वारा उद्योग विभाग की ओर से 25 लाख रुपये का चेक और जीआईसी की ओर से मुख्यमंत्री कोष में 21 लाख रुपये का एक अन्य चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए लगभग 190 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित करने और क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने प्रदेश में भाजपा के मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। उन्होंने राज्य में कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और सीआरएफ के अन्तर्गत स्वां खड्ड पर 42.90 करोड़ रुपये की लागत के पुल को समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की विस्तापूर्वक जानकारी दी।

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह रवि, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव बबली, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates