Advertisements

गिरी पार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने को मिली हरी झंडी, क्षेत्र में खुशी की लहर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

ऊर्जा मंत्री चौधरी सुख राम ने ट्वीट कर तो हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्याय बलदेव तोमर ने सोशल मीडिया में दी जानकारी

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

गिरिपार क्षेत्र की दशकों पुरानी माँग अब पूरी होती नजर आ रही है। क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित कराने को लेकर हाटियों की मेहनत अब रंग ला सकती है क्योंकि इसके लिए केंद्र ने हरी झंडी दिखा दी है।

सोमवार को हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, सांसद सुरेश कश्यप, विधायिका रीना कश्यप, बलदेव तोमर सहित हाटी समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि RGI से सकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और शीघ्र ही हाटी समुदाय का मसला केंद्रीय कैबिनेट में जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की तर्ज पर हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिया जाएगा।

पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की दशकों पुरानी मांग को RGI ने हरी झंडी दिखा दी है।

वहीं शिलाई के भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्याय बलदेव तोमर ने भी गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की दशकों पुरानी माँग अब पूरी होती दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व सांसद सुरेश कश्यप का धन्यवाद व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!